KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

Students can Download Hindi Lesson 6 बसंत की सच्चाई Questions and Answers, Summary, Notes Pdf, Activity, KSEEB Solutions for Class 10 Hindi helps you to revise the complete Karnataka State Board Syllabus and to clear all their doubts, score well in final exams.

Karnataka State Syllabus Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

बसंत की सच्चाई Questions and Answers, Summary, Notes

अभ्यास

I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए :

प्रश्न 1.
बसंत क्या-क्या बेचता था?
उत्तर:
बसंत छलनी, बटन, दियासलाई आदि बेचता था।

प्रश्न 2.
बसंत के भाई का नाम क्या था?
उत्तर:
बसंत के भाई का नाम प्रताप था।

प्रश्न 3.
पंडित राजकिशोर क्या काम करते थे?
उत्तर:
पंडित राजकिशोर एक मजदूर नेता थे।

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

प्रश्न 4.
छलनी का दाम क्या था?
उत्तर:
छलनी का दाम सिर्फ दो आना था।

प्रश्न 5.
बसंत और प्रताप कहाँ रहते थे?
उत्तर:
बसंत और प्रताप अहीर टीले में भीखू अहीर के घर में रहते थे।

प्रश्न 6.
‘बसंत की सच्चाई’ एकांकी में कितने दृश्य हैं?
उत्तर:
‘बसंत की सच्चाई’ एकांकी में दो दृश्य हैं।

प्रश्न 7.
एकांकी का प्रथम दृश्य कहाँ घटता है?
उत्तर:
एकांकी का प्रथम दृश्य एक बड़े नगर के बाजार में घटता है।

प्रश्न 8.
बसंत के घर पर डॉक्टर को कौन ले आता है?
उत्तर:
बसंत के घर पर डॉक्टर को पं. राजकिशोर का नौकर अमरसिंह ले आता है।

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

प्रश्न 9.
पं. राजकिशोर के अनुसार बसंत में निहित दुर्लभ गुण कौन-सा है?
उत्तर:
पं. राजकिशोर के अनुसार बसंत में निहित दुर्लभ गुण यह है कि वह ईमानदार है।

प्रश्न 10.
पं. राजकिशोर कहाँ रहते थे?
उत्तर:
पं. राजकिशोर किशनगंज में रहते थे।

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर :

प्रश्न 11.
‘बसंत की सच्चाई’ के लेखक कौन हैं?
उत्तर:
‘बसंत की सच्चाई’ के लेखक विष्णु प्रभाकर हैं।

प्रश्न 12.
बसंत की आयु कितनी है?
उत्तर:
बसंत की आयु लगभग 12 वर्ष है।

प्रश्न 13.
प्रताप की आयु कितनी है?
उत्तर:
प्रताप की आयु लगभग दस वर्ष है।

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

प्रश्न 14.
बसंत नोट लेकर बाजार की ओर क्यों भागा?
उत्तर:
राजकिशोर से दिए गए एक रुपए का नोट भुनाने के लिए बसंत बाजार की ओर भागा।

प्रश्न 15.
प्रताप ने राजकिशोर को कितने पैसे लौटाए?
उत्तर:
प्रताप ने राजकिशोर को साढ़े चौदह आने लौटाए।

प्रश्न 16.
भीखू अहीर का घर कहाँ था?
उत्तर:
भीखू अहीर का घर अहीर टीले में था।

प्रश्न 17.
डॉक्टर को लाने के लिए राजकिशोर ने किससे कहा?
उत्तर:
डॉक्टर को लाने के लिए राजकिशोर ने अमरसिंह को कहा।

प्रश्न 18.
जिस डॉक्टर को राजकिशोर ने अमरसिंह को लाने के लिए कहा, उसका नाम क्या था?
अथवा
‘बसंत की सच्चाई’ पाठ में आनेवाले डॉक्टर का नाम क्या है?
उत्तर:
जिस डॉक्टर को राजकिशोर ने अमरसिंह को लाने के लिए कहा, उसका नाम डॉ. वर्मा था।

प्रश्न 19.
‘बसंत की सच्चाई’ एकांकी से क्या सीख मिलती हैं?
उत्तर:
‘बसंत की सच्चाई’ एकांकी से प्रामाणिकता से जीने की सीख हैं।

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

प्रश्न 20.
बसंत को छलनी बेचने से कितने पैसे बचते थे?
उत्तर:
बसंत को छलनी बेचने से दो पैसे बचते थे।

प्रश्न 21.
पंडित राजकिशोर और बसंत की मुलाकात कहाँ हुई?
उत्तर:
पंडित राजकिशोर और बसंत की मुलाकात एक बाजार में हुई।

प्रश्न 22.
बसंत ने भाई प्रताप के हाथ में पं. राजकिशोर को देने के लिए कितने पैसे भेजे थे?
उत्तर:
बसंत ने भाई प्रताप के हाथ में पं. राजकिशोर को देने के लिए साढ़े चौदह आने भेजे थे।

प्रश्न 23.
पंडित राजकिशोर बसंत की किस बात से प्रभावित हुए?
उत्तर:
पंडित राजकिशोर बसंत की ईमानदारी से प्रभावित हुए।

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

प्रश्न 24.
प्रताप, पंडित राजकिशोर के घर क्यो गया था?
उत्तर:
प्रताप, पंडित राजकिशोर के घर पैसा-लौटाने गया था।

प्रश्न 25.
बसंत राजकिशोर से बार-बार विनती क्यों कर रहा था?
उत्तर:
बसंत का सुबह से कुछ भी सामान नहीं बिका था। इसलिए वह बार-बार राजकिशोर से सामान खरीदने की विनति कर रहा था।

प्रश्न 26.
बसंत ने पं. राजकिशोर को क्या बेचा था?
उत्तर:
बसंत ने पं. राजकिशोर को छलनी बेचा था।

प्रश्न 27.
बसंत की टाँगें किसके नीचे कुचली गई?
उत्तर:
बसंत की टाँगें मोटर के नीचे कुचली गई।

प्रश्न 28.
डॉक्टर का नाम क्या था?
उत्तर:
डॉक्टर का नाम वर्मा था।

प्रश्न 29.
बसंत किस प्रकार का लड़का है?
उत्तर:
बसंत एक गरीब शरणार्थी लड़का है।

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

प्रश्न 30.
बसंत का स्वभाव कैसा था?
उत्तर:
बसंत एक ईमानदार लड़का था।

II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :

प्रश्न 1.
छलनी से क्या-क्या कर सकते हैं?
उत्तर:
छलनी से दूध छान सकते हैं। चाय भी छान सकते हैं।

प्रश्न 2.
बसंत राजकिशोर से क्या विनती करता है?
उत्तर:
बसंत राजकिशोर से बिनती करता है किसाहब एक छलनी ले लीजिए। सिर्फ दो आना कीमत है।

प्रश्न 3.
बसंत राजकिशोर से दो पैसे लेने से क्यों इनकार करता है?
उत्तर:
बसंत राजकिशोर से दो पैसे लेने से इसलिए इनकार करता है कि वह उसे भीख समझता था। वह भीख नहीं लेना चाहता था।

प्रश्न 4.
बसंत राजकिशोर के पास क्यों नहीं लौटा?
उत्तर:
बसंत राजकिशोर के पास इसलिए नहीं लौटा कि ..वह मोटर से टकरा गया था। वह मोटर के नीचे आकर उसके दोनों पैर कुचले गये थे।

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

प्रश्न 5.
प्रताप राजकिशोर के घर क्यों आया?
उत्तर:
राजकिशोर से दिए गए नोट भुनाने के लिए बसंत बाजार की ओर भागा। मगर जब भुनाकर लौट रहा था तो मोटर के नीचे आ गया। उसके दोनों पैर कुचले गये। इसलिए वह नहीं लौटा। छुट्टे पैसे वापस देने के लिए प्रताप राजकिशोर के घर आया।

प्रश्न 6.
बसंत ने राजकिशोर को छलनी खरीदने के लिए किस तरह प्रेरित किया?
उत्तर:
बसंत राजकिशोर से कहता है कि साहब, छलनी लीजिए। दूध छानिए, चाय छानिए। साहब छलनी लीजिए। सिर्फ दो आना कीमत है। इस प्रकार बसंत ने. राजकिशोर को छलनी खरीदने के लिए प्रेरित किया।

प्रश्न 7.
बसंत के पैर देखकर डॉक्टर ने क्या कहा?
उत्तर:
बसंत के पैर देखकर डाक्टर ने कहा कि पंडितजी! ऐसा लगता है कि पैर की हड्डी टूट गयी है। स्क्रीन करके देखना होगा दूसरा पैर ठीक है, पर इसे अभी अस्पताल ले जाना चाहीए।

अतिरिक्त प्रश्नोत्तर :

प्रश्न 8.
प्रताप के बारे में लिखिए।
उत्तर:
प्रताप एक दुबला-पतला लड़का है। पैर नंगे है, कपड़े फटे हैं। उम्र करीब 10 वर्ष है। वह बसंत का छोटा भाई है।

प्रश्न 9.
राजकिशोर क्या करता था?
उत्तर:
राजकिशोर एक मजदूर नेता था। वह मजदूरों की बस्ती में जाकर लैक्चर देता था।

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

प्रश्न 10.
‘बसंत की सच्चाई’ पाठ का आशय क्या है?
उत्तर:
‘बसंत की सच्चाई’ पाठ का आशय स्वाभिमान, परदुःखकातरता एवं मानवीय भावनाओं का महत्त्व दिखलाना है। जीवन में आत्म निर्भर बनने एवं ईमानदारी के रास्ते पर चलने का संदेश इस पाठ से मिलता है। बसंत गरीब होने के बावजूद ईमानदारी से जीवन जीता है। राजकिशोर जैसे पात्र गरीबों से सहानुभूति रखते हैं।

प्रश्न 11.
‘बसंत की सच्चाई’ एकांकी से आप क्या सीख सकते हैं?
उत्तर:
‘बसंत की सच्चाई’ पाठ से हमें ईमानदारी से जीवन जीने की सीख मिलती है। चाहे कितनी ही गरीबी हो, भीख नहीं माँगनी चाहिए। मेहनत करते हुए स्वाभिमान के साथ जीवन यापन करना चाहिए। अगर हम सक्षम है तो हमें निर्धनों की सहायता करनी चाहिए।

III. चार-छ: वाक्यों में उत्तर लिखिए :

प्रश्न 1.
बसंत ईमानदार लड़का है। कैसे?
अथवा
बसंत के स्वाभिमान और ईमानदारी का परिचय दीजिए।
अथवा
‘बसंत की सच्चाई’ एकांकी में स्वाभिमानी बसंत की ईमानदारी कैसे व्यक्त हुई है?
अथवा
बसंत की उत्तम गुणों को उदाहरण सहित लिखिए।
अथवा
बसंत की ईमानदारी का परिचय सोधाहरण दीजिए।
उत्तर:
बसंत ईमानदार और स्वाभिमानी लडका था। वह मेहनती भी था। वह बिना कुछ सामान बेचे, मुफ्त में पैसे लेने के लिए तैयार नहीं है। वह दया की भीख नहीं लेना चाहता है। वह परिश्रम करके जीना चाहता है। बसंत राजकिशोर से भीख नहीं लेकर, उन्हें छलनी खरीदने के लिए प्रेरित करता है। राजकिशोर द्वारा दिए गए नोट भुनाने के लिए वह बाजार जाता है। लेकिन लौटते समय मोटर दुर्घटना में उसके दोनों पैर कुचले जाते है। इसलिए वह नहीं लौट पाता। जब पंद्रह मिनट तक बसंत नहीं लौटता, राजकिशोर वह अब नहीं लौटेगा सोचकर अपने घर चला जाता है। होश आते ही राजकिशोर को छुट्टे पैसे वापस देने के लिए बसंत अपने भाई प्रताप को उनके घर भेजता है। इससे उसकी ईमानदारी मालूम पड़ती है।

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

प्रश्न 2.
बसंत और प्रताप अहीर के घर में क्यों रहते हैं?
उत्तर:
दंगों के दिनों में बसंत और प्रताप के माँबाप को किसी ने मार दिया था। तो बसंत और प्रताप दोनों अकेले हो गये थे। इसलिए बसंत और प्रताप भीखू अहीर के घर में रहते हैं।

प्रश्न 3.
राजकिशोर के मानवीय व्यवहार का परिचय दीजिए।
अथवा
‘पंडित राजकिशोर मानवता के सच्चे मूर्ति थे। कैसे? स्पष्ट कीजिए।
अथवा
पंडित राजकिशोर के परोपकारी गुणों का परिचय दीजिए।
अथवा
पंडित राजकिशोर बसंत की मदद किस प्रकार करते है?
अथवा
पंडित राजकिशोर की परोपकारिता अनुसरणीय है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
पंडित राजकिशोर मजदूरों के नेता हैं। गरीबों के प्रति सहानुभूति दिखानेवाले व्यक्ति है। वे निःस्वार्थ सेवा करते हैं। बसंत की स्वाभिमानता देखकर, आवश्यकता न रहने पर भी सहायता करने की दृष्टि से वे उससे छलनी खरीदते हैं। प्रताप से बसंत के दुर्घटनाग्रस्त होने का पता चलते ही उसके घर पहुंचते हैं और अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते हैं। डॉक्टर से इलाज करवाते हैं और दोनों को सांत्वना देते हैं।

अतिरिक्त प्रश्न :

प्रश्न 4.
प्रताप राजकिशोर के घर क्यों आया?
उत्तर:
बसंत ने राजकिशोर को एक छलनी बेची। पं. राजकिशोर ने उसे एक रुपये का नोट दिया। उसके पास एक रुपये का भुना नहीं था। इसलिए वह भुना लाने के लिए बाजार की ओर दौड़ा। जब भुनाकर लौट रहा था तो मोटर के नीचे आकर उसके एक पाँव की हड्डी टूट गयी। इस कारण से वह राजकिशोर को भुना न लौटा सका। इस लिए भुने को राजकिशोर को पहुँचाने के लिए अपने भाई प्रताप को उसके घर भेजता है।

IV. अनुरूपता:

  1. पं. राजकिशोर : किशनगंज : : बसंत : __________
  2. पं. राजकिशोर : मजदूरों के नेता : : बसंत : __________
  3. पं. राजकिशोर : मालिक : : अमरसिंह : __________
  4. प्रताप : छोटा भाई :: वर्मा : _________
  5. ? : प्रश्नार्थक चिह्न : : ! : ________

उत्तर :

  1. अहीर टीला;
  2. फेरीवाला;
  3. नौकर;डॉक्टर;
  4. विस्मयादिबोधक चिह्न।

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

V. रिक्त स्थान भरिए :

  1. मैं अभी बाजार से ___________ लाता हूँ।
  2. मैं आपके __________ आने लाया हूँ।
  3. हम दोनों _________ के घर में रहते हैं।
  4. मैं _________ के लिए फोन कर आता हूँ।
  5. इसमें एक दुर्लभ गुण है, यह ________ है।
    अतिरिक्त प्रश्नोत्तर :
  6. बसंत का घर _________ में है।
  7. राजकिशोर _________ में रहते हैं।
  8. डॉ. वर्मा को _________ ले आया।

उत्तरः

  1. नोट भुनाकर;
  2. साढ़े चौदह;
  3. भीखू अहीर;
  4. एम्बुलेंस;
  5. ईमानदार;
  6. अहीर टीले;
  7. किशनगंज;
  8. अमरसिंह।

VI. निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार लिखिए :

प्रश्न 1.
एक छलनी में तुम्हें क्या बचेगा? (वर्तमानकाल में)
उत्तर:
एक छलनी में तुम्हें क्या बचता है।

प्रश्न 2.
मैं अभी बाजार से भुना लाता हूँ। (भूतकाल में)
उत्तर:
मैं अभी बाजार से भुना लाया।

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

प्रश्न 3.
एक दूसरे व्यक्ति से पूछता है। (भविष्यत्काल में)
उत्तर:
एक दूसरे व्यक्ति से पूछेगा।

VII. विलोमार्थक शब्द लिखिए :

  1. पीछे × ________
  2. खरीदना × ______
  3. लेना × _______
  4. आना × _______
  5. शांति × _______
  6. गरीब × _______

उत्तरः

  1. पीछे × आगे
  2. खरीदना × बेचना
  3. लेना × देना
  4. आना × जाना
  5. शांति × अशांति
  6. गरीब × अमीर

VIII. कन्नड़ या अंग्रेजी में अनुवाद कीजिए :

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई 1

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई 2

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई 3

भाषा ज्ञान:

I. लिंग पहचानकर अलग-अलग सूची बनाइए और उनके अन्य लिंग शब्द लिखिए :

लड़का, बच्ची, दुबला, पतला, थैली, साहिबा, भाई, माँ, डॉक्टर, पंडिताइन
KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई 4
उत्तरः
पुल्लिंग – स्त्रीलिंग

  1. लड़का – लड़की
  2. बच्चा – बच्ची
  3. दुबला – दुबली
  4. पतला – पतली
  5. थैला – थैली
  6. साहब – साहिबा
  7. भाई – बहन
  8. बाप – माँ
  9. डॉक्टर – डॉक्टरनी
  10. पंडित – पंडिताइन

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

II. रेखांकित शब्द का वचन पहचानिए और उस शब्द का अन्य वचन रूप लिखिए :

उदाः राजकिशोर पर इस बात का बड़ा असर होता है। बातें

  1. फिर वे जेब टटोलते हैं। _______
  2. अंदर से आवाज़ आती है। _________
  3. एक लड़के की टाँगें मोटर के नीचे कुचली गई हैं। _________
  4. बसंत आँखें बंद कर लेता है। ________
  5. लोग अपने-अपने घर लौट रहे हैं। _________
  6. लोग घर की ओर लौट रहे हैं। __________
  7. मजदूरों की बस्ती में राजकिशोर का मकान है। _________
  8. बसंत के दोनों पैर कुचले गए। __________
  9. मेरे पास पैसे नहीं हैं। _________
  10. उसका कपड़ा फटा है। _________
  11. राजकिशोर खिड़की से झाँकते हैं। ________
  12. बसंत के पैर की हड्डी टूट गयी है। _________

उत्तरः

  1. जेबें;
  2. आवाजें;
  3. टाँग;
  4. आँख;
  5. घर;
  6. लोग;
  7. मकानात;
  8. पैरों;
  9. पैसा;
  10. कपड़े;
  11. खिड़कियाँ;
  12. हड्डियाँ।

विशेष ज्ञान :

समास : ‘समास’ का तात्पर्य है ‘संक्षिप्तीकरण’। दो या दो से अधिक शब्दों का मेल ‘समास’ कहलाता है। इनके मेल से उत्पन्न नया और सार्थक शब्द ‘सामासिक पद’ अथवा ‘समस्त पद’ कहलाता है। शब्दों को अलग करके लिखना ‘विग्रह वाक्य’ कहलाता है। जैसे :
समस्तपद – विग्रह वाक्य

  1. राजपुत्र – राजा का पुत्र
  2. माता-पिता – माता और पिता

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

‘समास’ में दो पद होते हैं।

  1. पूर्वपद – पहला पद
  2. उत्तर पद – दूसरा पद अथवा आगेवाला पद।

जैसे : पलक मारना – पूर्वपद – पलक, उत्तर पद – मारना,
विग्रह वाक्य – पलक को मारना।

III. रिक्त स्थान भरिए:
KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई 5
उत्तर:
KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई 6

बसंत की सच्चाई Summary in Hindi

बसंत की सच्चाई लेखक परिचय:
यथार्थ चित्रण के लेखक विष्णु प्रभाकर जी (1912-2009) का जन्म उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के मीरपुर में सन् 1912 ई. में हुआ। पंजाब में शिक्षा पाकर वहीं 15 वर्ष तक उन्होंने सरकारी नौकरी की। सन् 1955 में आकाशवाणी के दिल्ली केन्द्र में नाटक निर्देशक बने। त्याग पत्र देकर स्वतंत्र साहित्य रचने लगे।

बसंत की सच्चाई Summary in Hindi 1

विष्णु प्रभाकर जी गांधीवादी लेखक माने जाते हैं। आपके एकांकी मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत हैं। मानवीय संबंधों का मनोवैज्ञानिक धरातल पर भावात्मक चित्रण उनकी एकांकियों की विशेषता है।

उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं – ‘आवारा मसीहा’, ‘तट के बंधन’, ‘निशिकांत’, ‘दर्पण का व्यक्ति’, ‘धरती अब भी घूम रही है’, ‘युगे-युगे क्रांति’, ‘गृहस्थी’ आदि।

पाठ का सारांश :
पात्र परिचयः
बसंत : एक गरीब शरणार्थी लड़का
प्रताप : बसंत का छोटा भाई
पंडित राजकिशोर : एक नेता
डॉक्टर तथा दो राह चलते व्यक्ति।

बसंत की सच्चाई Summary in Hindi 2

सारांश:
स्टेज पर बाजार का दृश्य है। फेरीवाले की पुकार। उन्हीं के बीच में एक लड़का, नंगे पैर, फटे कपड़े पहने, हाथ में सामान संभाले भागता हुआ आता है। उसकी आयु लगभग 12 वर्ष की है। उसका नाम बसंत है। वह पुकार रहा है – “छलनी ले लो, बटन ले लो, दियासलाई ले लो।” कोई उसकी बात नहीं सुनते और आगे बढ़ जाते। इसी समय एक खद्दरधारी व्यक्ति वहाँ से निकलते हैं। वे मजदूर नेता पं. राजकिशोर हैं। बसंत उन्हें देखकर उनके पीछे भागता है।

बसंत ने पं. राजकिशोर से कुछ खरीदने के लिए बहुत ही अनुनय-विनय किया, परन्तु वे लेने के लिए तैयार नहीं होते हैं। बसंत की स्थिति को देखकर जब उन्होंने बिना कुछ खरीदे बसंत को दो पैसे दे दिए तो बसंत ने कहा कि मैं भीख नहीं लूँगा। आप छलनी ले लें। राजकिशोर पर इसका बड़ा असर हुआ। वे सहसा बच्चे को देखने लगे। जेब टटोलने पर पता चला कि पैसे नहीं है, नोट है। बसंत नोट लेकर भुना लाने के लिए बाजार की ओर भागता है। पंद्रह-बीस मिनट हो जाते हैं। वे उत्सुक होकर बाजार की ओर देखते हैं। उन्होंने सोचा शायद अब वापस नहीं लौटेगा। वे अपने घर चले जाते हैं।

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

शेष पैसे वापस देने के लिए बसंत का छोटा भाई प्रताप पूछते-पूछते राजकिशोर के घर पहुँचता है। इसी समय राजकिशोर को पता चलता है कि मोटर दुर्घटना में बसंत के पैर कुचले गए हैं। यह सुनकर वे बसंत के घर चल पड़ते हैं। घर पहुँचकर देखा तो बसंत लेटा है। दर्द के मारे कराह उठता है। किसी ने फस्ट ऐड दी है। पट्टी बंधी है। छूते ही चीख निकल जाती है। हिम्मत देते हुए राजकिशोर ने कहा – “तुम चिंता न करो, मैंने डॉक्टर को बुलवाया है। तुम ठीक हो जाओगे।”

बसंत की सच्चाई Summary in Hindi 3

उसी समय डॉक्टर आ जाते हैं। देखकर डॉक्टर ने बताया कि पैर की हड्डी टूट गई है। स्क्रीन करके देखना होगा। अस्पताल चलना होगा। बसंत आँखें खोलकर कहता है – आप क्या कर रहे हैं। मैं गरीब हूँ। राजकिशोर ने कहा – “बेटा, तुम चिंता मत करो, सब ठीक हो जाएगा।” डॉक्टर साहब, यह बच्चा गरीब जरूर है, परन्तु ईमानदार है, स्वावलंबी है।

डॉक्टर प्रताप की सहायता से इंजेक्शन तैयार करते हैं। बसंत आँखें बंद कर लेता है। क्षण भर के लिए उसके मुख पर शांति व कृतज्ञता उभर आती है। इस प्रकार प्रस्तुत एकांकी में गरीबों के प्रति हमदर्दी दिखाने वाले राजकिशोर जैसे पात्र अनुकरणीय है।

बसंत की सच्चाई Summary in Kannada

बसंत की सच्चाई Summary in Kannada 1

बसंत की सच्चाई Summary in Kannada 2

बसंत की सच्चाई Summary in Kannada 3

बसंत की सच्चाई Summary in English

This is an excerpt from a play titled ‘Basant ki sacchai’, written by Vishnu Prabhakar. The play begins with a market scene. The hawkers are calling out their wares. In their midst, a young boy of around 12, is running about trying to sell little trinkets like sieves and buttons. The boy’s name is Basant. Nobody is listening to him, and no one is interested in what he is selling. At this point an important man arrives. He is the leader of the workers union, Rajkishore. Basant begins following Rajkishore.

Basant tries to convince Rajkishore to buy something but doesn’t succeed. However, looking at the state of Basant, Rajkishore takes pity on him and gives him a few coins without buying anything. Basant feels hurt and tells Rajkishore that he will not accept alms. He insists that Rajkishore buy a sieve from him.

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

Rajkishore is touched by this gesture and decides to buy a sieve. However, he finds that he does not have enough change to buy it. So, he gives Basant a currency note of a large denomination. Basant asks him to wait while he runs off to get change in return for the note. After waiting for some time, Rajkishore begins to get impatient. He feels that the boy will not return and that he has run away with the money. Finally, Rajkishore decides to leave.

Later, Pratap, Basant’s younger brother, locates Rajkishore’s home and goes to return the money that Basant was to give back to Rajkishore. Rajkishore finds out from Pratap, that Basant was involved in a car accident and that his legs have been fractured. Immediately, he sets off for Basant’s house.

Basant is lying on his bed, in his house. He cries out in pain. Someone had given him first aid, and his legs were bandaged. However, upon touching his leg, he screams out in pain. Rajkishore tries to pacify him by saying that it will be alright and that he has called a doctor.

The doctor arrives and examines Basant. The doctor says that Basant has fractured his legs, and he will have to get a scan to assess the extent of damage and he will have to be taken to the hospital. At this point, Basant opens his eyes and says that he is poor and cannot afford treatment. Rajkishore pacifies Basant and tells him not to worry. Rajkishore then tells the doctor that the boy is poor but he is also honest, sincere and hardworking.

With the help of Pratap, the doctor gives an injection to Basant. Basant closes his eyes. Momentarily, his face is overcome by peace and calmness. In this manner, this play sheds light on the generosity and helpful nature of people like Rajkishore, towards the poor.

KSEEB Solutions for Class 10 Hindi वल्लरी Chapter 6 बसंत की सच्चाई

शब्दार्थ :

  • राह – रास्ता, मार्ग;
  • दियासलाई – matchstick;
  • छलनी – जालीदार छोटा उपकरण;
  • एक आना – छः पैसे;
  • रुआँ-सा – रोने जैसे;
  • अहीर – ग्वाला;
  • ओठ-भींचना – दर्द सहना;
  • फेरीवाले – घूम-फिरकर सामान बेचनेवाले व्यापारी;
  • भुना लाना – बड़े सिक्के को चिल्लर/छुट्टे के रूप में बदलना;
  • ओसारा – बरामदा, घर का आगे का भाग;
  • शक्ल – चेहरा, आकृति;
  • व्यग्रता – व्याकुलता, उद्विग्नता, बेचैनी।