KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 12 हरा घोड़ा

Students can Download Hindi Lesson 12 हरा घोड़ा Questions and Answers, Summary, Notes Pdf, Activity, KSEEB Solutions for Class 8 Hindi helps you to revise the complete Karnataka State Board Syllabus and to clear all their doubts, score well in final exams.

Karnataka State Syllabus Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 12 हरा घोड़ा

हरा घोड़ा Questions and Answers, Summary, Notes

अभ्यास

I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए :

प्रश्न 1.
अकबर कहाँ घूमने गये थे?
उत्तर:
अकबर घूमने के लिए शाही बाग (राजोद्यान) गये थे।

प्रश्न 2.
अकबर क्यों खुश हुए?
उत्तर:
चारों ओर हरे-भरे वृक्ष और हरी-हरी घास देखकर अकबर खुश हुए।

प्रश्न 3.
अकबर ने बीरबल को क्या लाने के लिए कहा?
उत्तर:
अकबर ने बीरबल को हरा घोडा लाने के लिए कहा।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 12 हरा घोड़ा

प्रश्न 4.
अकबर और बीरबल दोनों को क्या मालूम था?
उत्तर:
अकबर और बीरबल दोनों को यह मालूम था कि हरे रंग का घोड़ा तो होता ही नहीं हैं।

प्रश्न 5.
बीरबल कितने दिनों तक घूमते रहे?
उत्तर:
बीरबल सात दिनों तक घूमते रहे।

प्रश्न 6.
घोड़े के मालिक की कितनी शर्त थीं?
उत्तर:
घोड़े के मालिक की दो शर्ते थीं।

प्रश्न 7.
अकबर बीरबल को क्या बनाना चाहते थे?
उत्तर:
अकबर बीरबल को बेवकूफ़ बनाना चाहते थे।

अतिरिक्त प्रश्नः

प्रश्न 8.
बीरबल हरे रंग के घोड़े की खोज में कहाँ गये?
उत्तर:
बीरबल हरे रंग के घोड़े की खोज के बहाने सात दिन तक इधर-उधर घूमते रहे।

II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :

प्रश्न 1.
अकबर ने बीरबल से शाही बगीचे में घूमते समय क्या कहा?
उत्तर:
अकबर बीरबल को उल्लू बनाना चाहते थे।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 12 हरा घोड़ा

प्रश्न 2.
बीरबल ने अकबर से आठवें दिन क्या कहा?
उत्तर:
आठवें दिन बीरबल दरबार में हाज़िर हुए और बादशाह से बोले ‘जहाँपनाह ! मुझे हरे रंग का घोड़ा मिल गया है।’ कहा।

प्रश्न 3.
बीरबल के अनुसार घोड़े के मालिक की दो शर्ते क्या थीं?
उत्तर:

  • घोड़ा लेने के लिए आपको स्वयं जाना चाहिए।
  • घोड़ा खास रंग का है, इसलिए उसे लाने का दिन भी खास ही होगा।

प्रश्न 4.
अंत में अकबर क्या समझ पाये?
उत्तर:
बीरबल की चतुराई से वे खुश हुई। समझ गये कि बीरबल को मूर्ख बनाना सरल नहीं है।

अतिरिक्त प्रश्नः

प्रश्न 5.
बादशाह अकबर हरे रंग का घोड़ा क्यों चाहते थे?
उत्तर:
शाही बाग के चारों ओर हरे-भरे पेड़ थे। हरी-हरी घास थी। यह देखकर अकबर बहुत खुश हुए। उन्हें लगा कि बगीचे में सैर करने के लिए घोड़ा भी हरे रंग का होना चाहिए।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 12 हरा घोड़ा

प्रश्न 6.
पाठ के आधार पर समझाइए कि कौन किसके जाल में फँस गया?
उत्तर:
हरे घोड़े के सवाल से बादशाह अकबर बीरबल को उल्लू बनाना चाहते थे। लेकिन खुद उसके जाल में फँस गये।

III. नीचे दिये गये कथन किसके हैं?

उदाः “मुझे हरे रंग का घोड़ा चाहिए।” – अकबर।

  1. “जहाँपनाह! मुझे हरे रंग का घोड़ा मिल गया है।” – __________
  2. “जल्दी बताओ कहाँ है हरा घोड़ा?” – ___________
  3. “जहाँपनाह! हरे रंग का घोड़ा लाना हो तो उसकी शर्ते भी माननी पड़ेगी” – _________

उत्तर:

  1. बीरबल।
  2. बादशाह।
  3. बीरबल।

IV. नीचे लिखे वाक्यों को पढ़िए और प्रश्नों का उत्तर लिखिए:

“जहाँपनाह! मुझे हरे रंग का घोड़ा मिल गया है।”
“जहाँपनाह! घोड़ा तो आपको मिल जाएगा। मैंने बड़ी मुश्किल से उसे खोजा है, मगर उसके मालिक ने दो शर्ते रखी हैं”
“घोड़ा खास रंग का है, इसलिए उसे लाने का दिन भी खास ही होगा। उसका मालिक कहता है कि सप्ताह के सात दिनों के अलावा किसी भी दिन आकर उसे ले जाओ।”
“जहाँपनाह! हरे रंग का घोड़ा लाना हो, तो उसकी शर्ते भी माननी ही पड़ेगी”

प्रश्न 1.
घोड़े का रंग कैसा था?
उत्तर:
घोडे का रंग हरा था।

प्रश्न 2.
बीरबल ने घोड़े को कैसे खोजा था?
उत्तर:
बीरबल ने घोड़े को बड़ी मुश्किल से खोजा था।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 12 हरा घोड़ा

प्रश्न 3.
किसकी शर्ते माननी पड़ती थी?
उत्तर:
घोडे के मालिक की शर्ते माननी पड़ती थी।

V. नीचे लिखे गये शब्दों का शुद्ध रूप लिखिए :

  1. साही – ___________
  2. व्रक्ष – ___________
  3. मझे – ___________
  4. यदी – ___________
  5. दरसल – ___________
  6. सटिक – ___________
  7. मुस्किल – ___________

उत्तरः

  1. साही – सही
  2. व्रक्ष – वृक्ष
  3. मझे – मुझे
  4. यदी – यदि
  5. दरसल – दरअसल
  6. सटिक – सटीक
  7. मुस्किल – मुश्किल।

VI. शब्द और अर्थ का मिलान कीजिए :

1) बाग – अ) प्रण
2) घास – आ) मुख्य
3) शक्ल – इ) तलाश
4) खोज – ई) सरल
5) आसान – उ) मुख
6) खास – ऊ) तृण
7) शर्त – ऋ) उद्यान
उत्तरः
1. ऋ;
2. ऊ;
3. उ;
4. इ;
5. ई;
6. आ;
7. अ।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 12 हरा घोड़ा

VII. नमूने के अनुसार शब्द बनाइए :

  1. टीक → सटीक
  2. चेत → ________
  3. जग → __________
  4. तर्क → ___________
  5. चित्र → ___________

उत्तरः

  1. टीक → सटीक
  2. चेत → सचेत
  3. जग → सजग
  4. तर्क → सतर्क
  5. चित्र → सचित्र

VIII. विरुद्धार्थक शब्द लिखिए :

  1. दिन × ________
  2. बहुत × ________
  3. हार × ________
  4. बड़ा × ________
  5. आगे × ________

उत्तरः

  1. दिन × रात
  2. बहुत × कम
  3. हार × जीत
  4. बड़ा × छोटा
  5. आगे × पीछे

IX. अन्य लिंग शब्द लिखिए :

  1. बादशाह – _________
  2. राजा – __________
  3. पिता – _________
  4. भाई – _________

उत्तरः

  1. बादशाह – बेगम
  2. राजा – रानी
  3. पिता – माता
  4. भाई – बहन

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 12 हरा घोड़ा

X. नमूने के अनुसार वाक्य बदलकर लिखिए :

उदाः अकबर घोड़े पर शाही बाग में घूमते हैं।
अकबर घोड़े पर शाही बाग में घूम रहे हैं।

1) अकबर को बहुत आनंद आता है।
अकबर को बहुत आनंद आ रहा है।

2) अकबर बीरबल की परीक्षा करते हैं।
अकबर बीरबल की परीक्षा कर रहे हैं।

3) हरे रंग का घोड़ा मिलता है।
हरे रंग का घोड़ा मिल रहा है।

4) बीरबल खोजता है।
बीरबल खोज रहा है।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 12 हरा घोड़ा

XI. सही शब्द चुनकर वाक्य पूरा कीजिए :

(मुंह की खानी, शाही, हार, हरे, दोनों)

  1. अकबर घोड़े पर _____________ बाग में घूमने गये।
  2. बीरबल मुझे ________________ रंग का घोड़ा चाहिए।
  3. अकबर और बीरबल ______________ को मालूम था।
  4. अकबर को _____________ पड़ती थी।
  5. बीरबल अपनी _________________ स्वीकार कर लें।

उत्तरः

  1. शाही;
  2. हरे;
  3. दोनों;
  4. मुँह की खानी;
  5. हार।

XII. कन्नड़ या अंग्रेज़ी में अनुवाद कीजिए :

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 12 हरी घोड़ा 1

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 12 हरी घोड़ा 2

भाषा ज्ञान

‘कहावतें या लोकोक्तियाँ
जीवन के कोई अनुभव-तथ्य को प्रकट करनेवाले स्वतंत्र वाक्यांश को कहावत या लोकोक्ति कहते हैं।
जैसेः कहावत – अर्थ

  1. एक अनार सौ बीमार – चीज़ कम, माँग अधिक
  2. जैसी करनी वैसी भरनी – कार्य के हिसाब से फल मिलना
  3. एक और एक ग्यारह – एकता में शांति होती है
  4. अधजल गगरी छलकत जाये – ज्ञान कम होने पर भी दिखावा करना

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 12 हरा घोड़ा

I. इन मुहावरों का अर्थ समझिए :

  1. मुँह की खाना – बुरी तरह हारना
  2. उल्लू बनाना – मूर्ख बनाना
  3. जाल में फँसाना – वश में करना
  4. अक्ल का दुश्मन – मुर्ख/बुद्धिहीन
    कुछ अन्य उदाहरण :
  5. कमर कसना – तैयार होना
  6. टाँग अड़ाना – रुकावट डालना
  7. किस्मत खुलना – भाग्य चमकना
  8. भांडा फोड़ना – पोल खोलना।

हरा घोड़ा Summary in Hindi

हरा घोड़ा कहानी का सारांश :
यह बीरबल की चतुराई की कहानी है। अकबर जो मुगल सम्राट थे, एक दिन घूमने के लिए राजोद्यान गये। उनके साथ मंत्री बीरबल भी थे। मौसम सुहाना था। चारों ओर हरे-भरे वृक्ष और हरी-हरी घास देखकर अकबर बहुत खुश हुए। उन्हें लगा कि बगीचे में सैर करने के लिए घोडा भी हरे रंग का होना चाहिए। उन्होंने बीरबल को हरे रंग का घोड़ा लाने के लिए कहा। घोडा न लाये तो शक्ल न दिखाने की बात भी कहीं। अकबर को बीरबल की परीक्षा लेनी थी। इसलिए उन्होंने यह माँग रखी थी।

हरा घोड़ा Summary in Hindi 1

हरा घोड़ा कहीं भी नहीं मिला। अकबर में तो सात दिन तक समय दिया था। बीरबल सात दिन तक हरे रंग के घोड़े की खोज के बहाने इधर-उधर घूमते रहे। आठवें दिन दरबार आये और सम्राट से बोले – हरा घोड़ा मिल गया है। लेकिन घोड़े के मालिक ने दो शर्ते रखी हैं। पहली शर्त तो यह है सम्राट को खुद उस जगह जाना चाहिए जहाँ घोड़ा है। इस शर्त को बादशाह ने स्वीकार कर लिया। दूसरी शर्त – सप्ताह के सात दिनों के अलावा किसी भी दिन उसे ले जाना। सप्ताह में सात ही दिन होते हैं। घोड़े को किस दिन ले आना चाहिए? बादशाह अकबर बीरबल की चतुराई समझ गए। वे मंत्री बीरबल के जाल में फँस गए थे। उसकी चतुराई से वे खुश हुए। समझ गए कि बीरबल को बेवकूफ बनाना आसान काम नहीं है।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 12 हरा घोड़ा

हरा घोड़ा Summary in Kannada

हरी घोड़ा Summary in Kannada 1

हरी घोड़ा Summary in Kannada 2

हरी घोड़ा Summary in Kannada 3

हरा घोड़ा Summary in English

One day, Akbar was riding a horse in the royal garden. Birbal was also with him. There was greenery all around. Akbar was happy to see the surroundings. He said to himself, “What a pleasure it will be to ride a green horse in a garden like this”.

Immediately, Akbar ordered Birbal, “You must get me a green horse within seven days. If you fail to get it, then don’t show me your face ever again!” “A green horse? There can’t be a green horse”, Birbal thought to himself. Both of them knew this but Akbar just wanted to test Birbal’s wisdom.

हरा घोड़ा Summary in English 1

Birbal spent seven days looking for such a horse. On the eighth day, Birbal presented himself before Akbar. He said, “Your Highness, I have found a green horse”. Akbar was surprised and he asked, “Where is that horse? You must present it to me right away!”

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 12 हरा घोड़ा

To this, Birbal said, “Your Highness, it is difficult to bring it here. The owner of that horse has put two conditions”. Akbar asked, “What are those two conditions?” “Your Highness, according to the first condition, you yourself have to go to get the horse”. Akbar agreed and said, “Oh, that’s very simple! I will go there to get the horse. What’s the second condition?”

हरा घोड़ा Summary in English 2

“Since the horse is so special, you will have to go to bring it on a special day. The owner insists that you must bring it on the day other than the seven days of the week”, Birbal said. Akbar did not say a word. He looked at Birbal’s face. Birbal smiled and said, “Your Highness, if you desire to have a green horse, you will have to fulfil these two conditions!” Akbar was pleased. He was happy with Birbal’s wisdom. Akbar realised that it was not easy to fool Birbal.