KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा

Students can Download Hindi Lesson 6 समाचार पत्र की आत्मकथा Questions and Answers, Summary, Notes Pdf, Activity, KSEEB Solutions for Class 8 Hindi helps you to revise the complete Karnataka State Board Syllabus and to clear all their doubts, score well in final exams.

Karnataka State Syllabus Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा

समाचार पत्र की आत्मकथा Questions and Answers, Summary, Notes

अभ्यास

I. एक वाक्य में उत्तर लिखिए :

प्रश्न 1.
किन्हीं दो समाचार पत्रों के नाम बताइए।
उत्तर:
दो समाचार पत्रों के नाम है-

  • हिन्दुस्तान टाइम्स
  • दैनिक जागरण।

प्रश्न 2.
हिंदी का पहला समाचार पत्र कौन-सा है?
उत्तर:
‘हिन्दी का पहला समाचार पत्र ‘उदंत मार्तंड’ हैं।

प्रश्न 3.
प्राचीन काल में राजा-महाराजा संदेश कैसे भेजा थे।
उत्तर:
प्राचीन काल में राजा-महाराजा कबूतरों के द्वारा देश भेजते थे।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा

प्रश्न 4.
समाचार पहुँचाने के नवीन साधन कौन-कौन-से हैं?
उत्तर:
समाचार पहुँचाने के नवीन साधन – रेडियो, टेलिफोन, दूरदर्शन (टेलीविज़न), कम्प्यूटर आदि हैं।

प्रश्न 5.
कन्नड़ का पहला समाचार पत्र कौन-सा है?
उत्तर:
कन्नड़ का पहला समाचार पत्र ‘मंगलूरु समाचार’ है।

अतिरिक्त प्रश्नः

प्रश्न 6.
समाचार पत्र का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर:
समाचार पत्र का दूसरा नाम अखबार है।

प्रश्न 7.
‘संदेश’ का पर्यायवाची शब्द क्या है?
उत्तर:
‘संदेश’ का पर्यायवाची शब्द ‘पैगाम’ है।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा

प्रश्न 8.
प्रजावाणी किस भाषा में निकलती है?
उत्तर:
प्रजावाणी कन्नड़ भाषा में निकलती है।

प्रश्न 9.
संदेश पहुँचानेवाले को क्या कहते हैं?
उत्तर:
संदेश पहुँचानेवाले को संदेशवाहक कहते है।

II. दो-तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए :

प्रश्न 1.
आजकल प्रचलित कन्नड, अंग्रेज़ी और हिंदी के दैनिक – अखबारों की सूची तैयार कीजिएं।
अथवा
कुछ समाचार पत्रों के नाम बताइए।
उत्तर:

  • कन्नड – संयुक्त कर्नाटका, विजय कर्नाटका, प्रजावाणी, उदयवाणी।
  • अंग्रेजी – हिन्दुस्तान टाइम्स, टाइम्स ऑफ इंडिया, डेक्कन हेराल्ड, इंडियन एक्सप्रेस, नवभारत टाम्स.
  • हिंदी – दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, जनसत्ता, उदंत मार्तड आदि।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा

प्रश्न 2.
समाचार पत्र में कौन-कौन-से विषय होते हैं?
उत्तर:
समाचार पत्रों में देश-विदेशों में घटनेवाली घटनाओं का विवरण, खेल-कूद, सिनेमा, मौसम संबंधी विज्ञापन, बाजार भाव, कृषि, व्यापार संबंधी, कार्टून, पदबंध, विवाह संबंधी विज्ञापन, परीक्षोपयोगी सामग्री, परीक्षा-फल आदि विषयों से संबीधत सूचनाएँ मिलती है

अतिरिक्त प्रश्नः

प्रश्न 3.
समाचार पत्रों को किन वर्गों में विभाजित किया जाता है?
उत्तर:
समाचार पत्र विषय की दृष्टि से सामाजिक, धार्मिक, साहित्यक, आर्थिक, सांस्कृतिक, मनोरंजक आदि वर्गों में विभाजित होते हैं।

प्रश्न 4.
भारत में पहली अंग्रेजी पत्रिका कब प्रकट हुई और उसका नाम क्या है?
उत्तर:
भारत में प्रकाशित पहली अंग्रेजी पत्रिका ‘बंगाल गजट’ है। वह सन् 1780 में प्रकाशित हुई।

प्रश्न 5.
कन्नड़ का पहला समाचार पत्र कौन-सा है? और कब प्रकट हुआ?
उत्तर:
कन्नड़ का पहला समाचार पत्र ‘मंगलूरु समाचार’ है। वह 1843 में प्रकट हुआ।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा

प्रश्न 6.
विशेषांकों से कौन-सी जानकारी मिलती है?
उत्तर:
विशेषांकों में किसानों के लिए कृषि-संबंधी विशेष जानकारी मिलती है। जीवनी, कविता, एकांकी, नाटक, कहानी, आलोचना, स्वास्थ्य, फिल्म संबंधी सूचनाएँ भी मिलती है।

प्रश्न 7.
रेडियो से दूरदर्शन अधिक प्रभावशाली है कैसे?
उत्तर:
रेडियों से केवल समाचार सुन सकते हैं, लेकिन दूरदर्शन जैसे साधनों द्वारा सुनने के साथ-साथ हम घटनाओं को देख भी सकते हैं।

प्रश्न 8.
समाचार पत्र किन-किन रूपों में निकलता है?
उत्तर:
समाचार पत्र दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक आदि के रुप में निकलता है।

III. समझिए और लिखिए :

  1. दूरदर्शन = दूर + दर्शन = टेलीविज़न
  2. दूरभाष = दूर + भाष = टेलीफोन
  3. दूरसंचार = दूर + संचार = टेलीकम्यूनिकेशन

IV. सही शब्द चुनकर लिखिए :

(सुन, पढ़, पढ़-सुन)

  1. ‘रेडियो’ से समाचार ___________ सकते हैं।
  2. दूरदर्शन में हम समाचार __________ और __________ सकते हैं।
  3. समाचार पत्र ___________ सकते हैं।

उत्तरः

  1. सुन;
  2. पढ़, सुन;
  3. पढ़।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा

V. सही (✓) या गलत (✗) का निशान लगाइए :

  1. समाचार पत्र ज्ञान का महंगा साधन है।
  2. प्राचीन काल में कबूतरों के द्वारा संदेश भेजते थे।
  3. रेडियो से हम समाचार पढ़ सकते हैं।
  4. रोज़ समाचार पढ़ने से हमारा ज्ञान बढ़ता है।

उत्तरः

VI. दोनों खंड़ों को जोड़कर नए शब्द बनाइए :

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा 1
उत्तरः
सत्यवान, गुणवान, बलवान, दयावान।

VII. मैं कौन?

1) घर में हो तो कली
बाहर हो तो खिली
KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा 2
उत्तरः
छाता।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा

2) दाना दुनका खाता हूँ
मैं भी पाला जाता हूँ
शांति दूत सब कहते हैं,
पत्र भी देने जाता हूँ।
KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा 3
उत्तरः
कबूतर।

VIII. नमूने के अनुसार विलोम शब्द लिखिए :

उदाः सुबह × शाम

  1. अमीर × _________
  2. अंदर × _________
  3. जीना × _________
  4. ज्ञान × _________
  5. सस्ता × _________
  6. एक × _________
  7. सरल × _________

उत्तरः

  1. अमीर × गरीब
  2. अंदर × बाहर
  3. जीना × मरना
  4. ज्ञान × अज्ञान
  5. सस्ता × महंगा
  6. एक × अनेक
  7. सरल × कठिन

IX. नमूने के अनुसार अलग-अलग अर्थ देनेवाले वाक्य लिखिए:

दो :

  1. राधा के पास दो रुपये हैं।
  2. लता को कलम दो

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा

अ) कल :

  1. लता कल बाजार जाऐगी।
  2. यह कल (मशीन) बिजली से चलती है।

आ) मत :

  1. उसे रोको मत, जाने दो।
  2. प्रत्येक भारतीय को चुनाव में अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।

इ) पर

  1. कलम मेज पर रखी है।
  2. कल मैं समय पर नहीं पहुंच पाऊँगा।

X. चित्र देखकर उनके लिए दो शब्द लिखिए :

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा 4

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा 5
1. समाचार-पत्र
2. अखबार
उत्तरः
अ. 1. फूल
2. पुष्प
आ. 1. घर
2. भवन
इ. 1. सूर्य
2. सूरज
ई. 1. वृक्ष
2. पेड़

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा

XI. नमूने के अनुसार सही वर्तनीवाले शब्द लिखिए :

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा 6
उत्तरः

  1. मस्ती
  2. सीख
  3. सस्ता
  4. विश्व।

भाषा ज्ञान

दिवरुक्ति
अखबार पढ़ते-पढ़ते हम चाय पीते हैं। इस वाक्य में ‘पढ़ते’ शब्द की आवृत्ति हुई है। इसे द्विरुक्ति कहते
हैं। ऐसे अन्य पाँच शब्द लिखिए।

  1. चलते-चलते
  2. लिखते-लिखते
  3. हँसते-हँसते
  4. रोते-रोते
  5. सोते-सोते।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा

पूरक-वाचन

पढ़िए और लिखिए:
दूरदर्शन के माध्यम से हम संसार के किसी भी स्थान पर होनेवाली किसी भी घटना को सीधे प्रसारण द्वारा अपने घर बैठे-बैठे देख सकते हैं। विश्व के किसी भी कोने में होनेवाले खेलों का आनंद हम घर बैठे ले सकते हैं। दूरदर्शन केवल मनोरंजन का ही नहीं बल्कि ज्ञान का भी स्रोत है। यह हमें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है।

दूरदर्शन के माध्यम से देश में ही नहीं अपितु विदेश में हो रही घटनाओं, क्रियाकलापों तथा व्यापक सुधारों को जनसामान्य तक पहुंचाया जा सकता है। इसका जनसामान्य के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है और मनुष्य अपनी जीवनशैली को परिवर्तित करता है। दूरदर्शन सभ्यता व संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सहायक होता है।

दूरदर्शन से शिक्षा, विज्ञान, व्यापार, चिकित्सा, युद्ध, कृषि व राजनीति आदि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त होती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में तो दूरदर्शन बहुत ही महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ है। शिक्षण-कार्य में दूरदर्शन के उपयोग से समय और धन दोनों की ही बचतं होती है।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा

सामान्य ज्ञान के विकास में तो दूरदर्शन बहुत ही उपयोगी साबित हुआ है। दूरदर्शन पर व्यावसायिक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देख सकते हैं। इसके द्वारा हमें शेयर बाजार की भी जानकारी प्राप्त होती है।

दूरदर्शन मनोरंजन का एक उपयोगी साधन है। दूरदर्शन पर प्रसारित किए जानेवाले विभिन्न कार्यक्रम हमें स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करते हैं। केबल टेलीविज़न के माध्यम से विश्व भर के चैनलों में से अपना मनपंसद चैनल चुनकर अपना मनोरंजन व ज्ञानवर्धन कर सकते हैं।

  1. दूरदर्शन केवल _________ का ही नहीं बल्कि _____________ का भी स्रोत है।
  2. दूरदर्शन _________ व ____________ के प्रचार-प्रसार में सहायक होता है।
  3. शिक्षण कार्य में दूरदर्शन के उपयोग से ___________ और ____________ दोनों की ही बचत होती है।

उत्तरः

  1. मनोरंजन, ज्ञान;
  2. सभ्यता, संस्कृति;
  3. समय, धन।

समाचार पत्र की आत्मकथा Summary in Hindi

समाचार पत्र की आत्मकथा पाठ का सारांश :
समाचार पत्र को अखबार भी कहते हैं। इस पाठ में समाचार पत्र के महत्व और लाभ को बताया गया है। रोज सबेरे उठते ही लोग समाचार पत्र पढ़ते हैं। देश विदेश की खबरों से परिचित हो जाते हैं। समाचार पत्रों को पढ़े बिना कुछ लोगों की सुबह नहीं होती। अखबार पढ़ते-पढ़ते चाय या काफी पीते हैं। घर में बैठे-बैठे विश्व की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मनोरंजन के लिए भी यह सुलभ-साधन है।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा

पुराने जमाने में राजा-महाराजा कबूतरों के द्वारा संदेश भेजा करते थे। कभी-कभी संदेशवाहक संदेश लेकर जाते थे। रेडियो, टेलिफोन, दूरदर्शन, कम्प्यूटर, समाचार पत्र के साथी हैं। रेडियो से केवल समाचार सुन सकते हैं। दूरदर्शन के द्वारा घटनाओं को देख सकते हैं।

समाचार पत्र की आत्मकथा Summary in Hindi 1

भारतवर्ष में पहले अंग्रेजी में बंगाल गजट’ अखबार सन् 1780 में प्रकाशित हुआ। हिन्दी में ‘उदंत मार्तंड’, कन्नड़ में ‘मंगलूरु समाचार’ सन् 1843 में पहले प्रकाशित हुआ। आज हर एक भाषा में अखबार प्रकाशित होते हैं। कुछ प्रसिद्ध समाचार पत्रों के नाम है – नवभारत टाइम्स, हिन्दुस्तान टाइम्स, टाइम्स आफ इंडिया, डेक्कन हेराल्ड, इंडियन एक्सप्रेस, अमर उजाला, संयुक्त कर्नाटक, विजय कर्नाटक, प्रजावाणी, उदयवाणी, दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, जनसत्ता, लोकसत्ता आदि।

कुछ समाचार पत्र दैनिक है और कुछ साप्ताहिक और कुछ पाक्षिक। विषय की दृष्टि से समाचार पत्रों को सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, मनोरंजक आदि वर्गों में विभाजित किया जाता है। अखबार द्वारा देश-विदेश में घटनेवाली घटनाओं का वर्णन मिलता है। खेल-कूद, सिनेमा, मौसम, नौकरी संबंधी विज्ञापन, बाजार-भाव, कृषि व्यापार संबंधी सूचनाएँ मिलती हैं। काटुन, पदबंध, विवाह संबंधी विज्ञापन, परीक्षा फल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

समाचार पत्र की आत्मकथा Summary in Hindi 2

अखबारों में बड़े लेखको की रचनाएँ प्रकाशित होती है। जीवनी, कविता, एकांकी, नाटक, कहानी, आलोचना, स्वास्थ्य संबंधी लेख, फिल्म संबंधी सूचनाएँ आदि जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वैज्ञानिक आविष्कारों से परिचित होते हैं। समाचार पत्र का रिश्ता जीवन-भर का रिश्ता है। सचमुच समाचार पत्र जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है।

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा

समाचार पत्र की आत्मकथा Summary in Kannada

समाचार पत्र की आत्मकथा Summary in Kannada 1

समाचार पत्र की आत्मकथा Summary in Kannada 2

समाचार पत्र की आत्मकथा Summary in Kannada 3

समाचार पत्र की आत्मकथा Summary in English

(In this lesson the writer has presented the history and importance of newspapers in the form of an autobiography. The lesson tells us about the contents, importance and types of newspapers today.)

समाचार पत्र की आत्मकथा Summary in English 1

Today newspapers have become an inseparable part of our life. People, whether rich or poor, all read newspapers. In the past, the kings used to send messages through pigeons. Gradually changes took place in the means of communication with the invention of the radio, the telephone, television, computer, etc.

While we only hear only the voice over the radio, we can see images as well as hear on the television. But, the newspapers are the cheapest and provide people with different kinds of news.

KSEEB Solutions for Class 8 Hindi वल्लरी Chapter 6 समाचार पत्र की आत्मकथा

The first English newspaper to be published in India was the ‘Bengal Gazette’ in 1780. ‘Udanta Martanda’ was the first newspaper published in Hindi while ‘Mangalura Samachar’ was the first newspaper in Kannada, published in 1843. Newspapers are published in many languages. Navabharat Times, Hindustan Times, Times of India, Deccan Herald, Indian Express, Amar Ujala, Samyukta Karnataka, Vijaya Karnataka, Prajavani, Udayavani, Dainik Jagaran, Rajasthan Patrika, Jansatta, etc., are some of the well-known newspapers of today. There are different types of newspapers as well. Newspapers may be daily, weekly or monthly. Newspapers are classified as social, religious, literary, economic, cultural, entertainment, etc., depending on the contents.

समाचार पत्र की आत्मकथा Summary in English 2

Newspapers carry news about national as well as international events. News relating to sports, films, weather, advertisements for jobs, stock market, agriculture, trade is found in newspapers. Cartoons, word builders, matrimonial advertisements, exam materials, exam results are also found in newspapers.

समाचार पत्र की आत्मकथा Summary in English 3

Nowadays newspapers carry the works of great writers. Poems, one-act plays, dramas, stories, critical appreciations, health and films are covered in special supplements. In addition, newspapers provide information about scientific inventions. Newspapers have become an inseparable part of our life. Hence we should cultivate the habit of reading newspapers.